Inauguration of Mask Express by ADM City & SP City, Agra 11.09.2020


    imeacsca20images/events/2020/imeacsca20/IMG-20200910-WA0009.webp
  • images/events/2020/imeacsca20/IMG-20200910-WA0014.webp
  • images/events/2020/imeacsca20/IMG-20200910-WA0022.webp
  • images/events/2020/imeacsca20/IMG-20200912-WA0001.webp

इन दिनों कोरोना वायरस अपना विशाल रूप धारण कर रहा है, और आगरा में जो वर्तमान स्थिति चल रही है, उसको देखते हुए भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जो चिंता का विषय बनता जा रहा है और इससे रोकथाम का एकमात्र उपाय है मास्क पहनना। आज के समय मे लोगों को बाजारों में, गलियों में और अन्य स्थानों पर बिना मास्क के देखा गया है या फिर मास्क होने पर भी मास्क नहीं लगाते देखा गया है एवं कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए आने वाला समय और ज्यादा खतरनाक है। इसी को देखते हुए एवं सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए एक पहल संस्था ने "मास्क एक्सप्रेस" नामक एक जागरूकता वाहन तैयार किया है, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी व एस पी सिटी श्री रोहन बोत्रे प्रमोद के द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी के द्वारा एक पहल संस्था के बनाये गए हस्तनिर्मित मास्क भी लोगों को बांटे गए। मास्क एक्सप्रेस में एक पहल के वालंटियर्स द्वारा जगह जगह पर जाकर गानों व प्रचार सामग्री के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया व मास्क का वितरण भी किया गया। यह वाहन आगरा शहर में अलग अलग जगह चलाया जाएगा। यह हमारा पहला प्रयास है और यह प्रकल्प लोगों को पसंद आया तो और भी "मास्क एक्सप्रेस" शहर भर में चलाये जायेंगे। एडीएम सिटी व एस पी सिटी ने एक पहल की इस परियोजना की सराहना करी। कार्यक्रम में एक पहल के मनीष राय, अंकित खंडेलवाल, श्यामदेव, विजय व नितिन ने सराहनीय योगदान दिया।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved